शामली, फरवरी 23 -- कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला माजरा निवासी एक युवक ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से गुहार लगाई है। सोमवार को नवीन सब्जी मंडी के सफाई कर्मचारी रजत पुत्र अमर सिंह ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2ः15 बजे वह अपने साथी सावन के साथ मंडी परिसर में सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उसके पास आया और उसके आसपास चक्कर लगाते हुए गोली मारने की धमकी देकर चला गया। उक्त घटना मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। बाद में वह युवक मंडी समिति कार्यालय के पास जाकर अपने दो अन्य साथियों से मिला। शिकायत में आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र काकू निवासी रोहतक, तथा मोहल्ला माजरा निवासी यश पुत्र सोनी और उज्ज्वल पुत्र सुरेंद्र के रूप में की गई ...