बदायूं, जनवरी 12 -- सैदपुर, संवाददाता। उम्र संबंधी बीमारियों और अकेलेपन से आहत होकर गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सर्राफा कारोबारी बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान शरीर में पाए गए छर्रे जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दरअसल, वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर के मोहल्ला महेश चौक के रहने वाले सर्राफा कारोबारी बुजुर्ग विद्यासागर रस्तोगी ने बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर घर के कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिस वक्त उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया, वह घर अकेले ही थे। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विद्यासागर रस्तोगी लंबे समय से उम्र संबंधी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनके दो बेटे एक दिल्ली और एक बरेली में अपने परिवार के साथ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.