पीलीभीत, जनवरी 2 -- रिटायर्ड एसआई के घर गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में अब तक हुई जांच में साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने युवती को आस्ट्रेलिया से बुलाया है। उसके बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।मैगलगंज हाइवे के घुंघचाई चौराहे के निकट नरायनपुर में सीआईएसएफ के रिटायर्ड एसआई पूरन सिंह के घर थाना न्यूरिया के गांव टोडरपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। शव के पास में ही बेड पर पिस्टल पड़ा मिला था। एसआई की पत्नी गुरमीत कौर भी गोली लगने से घायल हो गईं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...