बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- गोलीबारी व रंगदारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चकंदरा पहाड़ में गोलीबारी व रंगदारी मांगने के मामले में चेवाड़ा थाने की पुलिस ने शहर के इंदाय से विवेक राज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि अप्रैल 2023 में चकंदरा पहाड़ में रंगदारी को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कसार थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक ऑटो का चक्का चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन नाबालिगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। जबकि, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने विभिन्न मामलों में पुलिस दबिश से घबराकर न्यायलय में आत्मसर्मपण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.