मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में चौक पर 27 अक्टूबर की रात गोलीबारी व चाकूबाजी की वारदात में शामिल तीसरे आरोपित की जमानत अर्जी भी गुरुवार को खारिज कर दी गई। हथौड़ी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी आरोपित नवीन कुमार की ओर से न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मंजूर आलम के कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। इस मामले के दो अन्य आरोपितों हथौड़ी थाना के सहिला पंचायत के मुखिया अंजनी साह व विशंभरपट्टी गांव के दीपक कुमार की जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है। ये तीनों न्यायिक हिरासत में जेल में है। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) के कोर्ट से खारिज होने के बाद मुखिया अंजनी साह की ओर से अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। उस पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। मालूम ह...