पटना, अप्रैल 6 -- चौक पुलिस ने गोलीबारी मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना का कारण दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बतायी जा रही है। पकड़ाए बदमाशों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। डीएसपी टू डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के घोड़ा गली कब्रिस्तान के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें पीड़िता शांति देवी ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा विकास व विशाल पर निशाना साध कर गोलीबारी की गयी है। हालांकि घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने शांति देवी के बयान पर मामला दर्ज कर चार लोगों को नामजद किया। इसके बाद चौक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरु की गयी। पुलिस ने मिले सुराग के आधार पर विशाल कुमार उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नीरज कुमार को बक्शी मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी ...