लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना परिसर स्थित थाना अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में शनिवार को एसडीपीओ शिवम कुमार द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर गुरुवार की रात हुई गोलीबारी की घटना का खुलासा किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक देशी पिस्टल, कारतूस, खोखा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पांच फरवरी की रात करीब 9 बजे अमित कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. शिवनरेश प्रसाद, निवासी नयाटोला वार्ड संख्या-12, थाना एवं जिला लखीसराय द्वारा नगर थाना को सूचना दी गई कि तीन व्यक्तियों द्वारा आपराधिक वारदात के क्रम में उनके साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.