सहारनपुर, फरवरी 26 -- सहारनपुर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें देवबंद जिले में श्मशान भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निर्दोष लोगों के खिलाफ किए मुकदमों को रद्द करने की मांग की। दरअसल 18 जनवरी को कुछ लोगों द्वारा श्मशान घाट पर कब्जे का प्रयास किया गया था। विरोध करने पर वाल्मीकि समाज के लोगों पर गोलीबारी की गई थी जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार और मंडल अध्यक्ष सुनील भम्बक ने घायल लोगों को मुआवजा देने, निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा रद्द करने और शमशान घाट की दीवार बनाने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.