फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में सोमवार रात रामलीला के दौरान हुए गोली कांड में घायल हुए युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उधर घायल युवक की हालत हैलेट कानपुर में गंभीर बनी हुई है। बता दें कि मुत्तौर गांव में आयोजित रामलीला देखने सिंधाव गांव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक सिंह पहुंचा था। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई और युवक के पैर में जा लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा था। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने घायल अभिषेक सिंह की मां ममता सिंह की तहरीर पर सिंधाव निवासी शनी सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मां ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में बेटे को वाद विवाद के बाद गोली मारी गई है। था...