पटना, जून 9 -- बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इस बार मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला आमलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां अरफ़ाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में पति-पत्नी व बेटी को गोली मारी गई है। गोली लगने की वजह से मां और बेटी की मौत हो गई है। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। आपसी विवाद किस बात को लेकर हुआ है? अभी इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.