कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- अपहर्ताओं और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान ख्वाजा कड़क शाह की नगरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। खुद को घिरा देख अपहर्ता पुलिस की जान लेने पर आमादा हो गए थे। वह ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। एसपी का आदेश था तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गुरेज नहीं किया। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण सहम गए। बाद में असलियत का पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली। साथ ही पुलिस को धन्यवाद भी दिया। किशोर का अपहरण कर कार से भाग रहे बदमाशों का पुलिस से आमना-सामना ख्वाजा कड़क शाह की दरगाह के पास मिट्टी खदान के समीप हुआ। गिरफ्तारी को गठित टीम में शामिल करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने सरकारी बोलेरो में लगे माइक से आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो अपहर्ताओं ने फायर झोंकना शुरू कर दिया। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.