रामगढ़, जनवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मुंडा टोली में शुक्रवार को भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के जननायक कामरेड महेंद्र सिंह का 21 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और एक मिनट का मौन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित गई। कार्यक्रम के दौरान महेन्द्र सिंह अमर रहे, जल-जंगल-जमीन की रक्षा की लड़ाई तेज करो, वृद्धाओं को पेंशन दो, गरीबों को आवास देना होगा, कंपनी राज नहीं चलेगी, हाथियों के उपद्रव से हो रहे जान-माल की क्षतिपूर्ति मुआवजा दो के गगनभेदी नारे लगाए गए। इस दौरान जनमुद्दों पर स्वतंत्र पहलकदमी तेज करने और आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन को हड़पने के खिलाफ व आदिवासी अधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। 10 फरवरी को कमिश्नरी हजारीबाग के समक्ष आयोजित प्रदर्शन...