रामगढ़, मई 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों भारी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने रकुवा पंचायत के कोराम्बे गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए जगेश्ववर महतो व मानकी महतो के घर की दिवार को तोड़ दिया। जिससे घर में रखे राशन, आलू, कपड़े व अन्य जरूरी सामान बर्बाद हो गया। हाथियों ने खेतों में लगी सब्जियों को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मध्य रात को हाथियों का झुंड गांव में घुस गए और दो घरों की दिवार को ध्वस्त कर दिया और किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इधर हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के खौफ से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.