रामगढ़, जनवरी 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। एक सप्ताह पूर्व गोला के जंगलों में लगभग दो दर्जन हाथियों का झुंड प्रवेश किया है, जो दो तीन समूहों में बंट कर हर रोज अलग अलग गांवों में तबाही मचाते फिर रहा है। हाथी दिन भर जंगल में विचरण करते हैं और शाम ढलने के बाद गांव की ओर रुख कर जाता है। इस दौरान हाथी किसानों की खेत में लगे फसल को तो बर्बाद कर ही रहा है। साथ ही घरों को भी निशाना बना रहे हैं। इस बीच वन विभाग की टीम अगर सतर्क नहीं रही तो चाईबासा के नवामुंडी जैसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बुधवार की रात 18 हाथियों के झुंड ने हेसापोड़ा पंचायत के खैराजरा टोला में जमकर उत्पात मचाते हुए एक गरीब के आशियाने को उजाड़ दिया और घर में रखे चावल, आलू को चट कर गए। वहीं घर के म...