रामगढ़, सितम्बर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख विजय ओझा व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने संयुक्त रुप फीता काटकर किया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समस्त महिलाओं को सम्पूर्ण स्वास्थ्य से सुनिश्चित करना है। इसके लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वृहत पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में निशुल्क जांच और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रमुख ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को सहयोग करना होगा, तभी इस चुनौती को सार्थक बनाया जा सकता है। प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.