रामगढ़, नवम्बर 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के साड़म पंचायत के जयंतीबेड़ा बीच टोला के पास स्वर्ण रेखा नदी में नहाने के दौरान स्थानीय 24 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ मनु महतो पिता चमन महतो की डूबकर मौत हो गई। सुबह 10:30 बजे के करीब वह नदी में स्नान के लिए गया था। ग्रामीणों ने बताया कि गेतलसूद डैम का फाटक खोले जाने के कारण स्वर्ण रेखा नदी में बाढ़ जैसे हालात था। युवक बाढ़ का अंदाजा नहीं लगा पाया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजन व स्थानीय लोग उसे खोजने के लिए नदी चले गए। नदी किनारे युवक का कपड़ा पड़ा हुआ था। नदी तट के आस पास उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका अता पता नहीं चला सका। इसके बाद नदी में उतर कर उसकी खोजबीन की जाने लगी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.