रामगढ़, मार्च 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को सुवर्ण वणिक समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने मनोरंजक होली गीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया। समारोह में रंग गुलाल की होली खूब खेली गई। समाज के अध्यक्ष राजेश चंद्र पोद्दार ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सचिव संजय पोद्दार उर्फ बापी ने कहा कि होली हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व भेदभाव और उच्च नीच के भेद को मिटाता है। होली में वर्ग भेद सब मिट जाते हैं। उन्होंने कहा होली में रासायनिक रंगों का इस्तेमाल करने से लोगों को बचना चाहिए। रासायनिक रंगों से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। मौके पर पंचम चंद्र पोद्दार, लालटू चंद्...