रामगढ़, अक्टूबर 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के सात जगहों गोला, डेली मार्केट परिसर समेत कुस्टेगाढ़ा, बरियातु बाजार टांड़, बंदा, जांगी, कोराम्बे व बरलंगा में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन के अतिथियों मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इनलैंड पॉवर लिमिटेड की ओर से बरियातु में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन कर रावण के पुतले का दहन किया गया। मौके पर मुखिया राजकुमार साव, त्रिलोचन प्रजापति, रमेश कुमार, अंगद महतो, देवव्रत् सोनी, मनोज पुजहर, सुनील राज चक्रवर्ती, वकील सिंह, रामाधार तिवारी, धीरेन महतो, कुंदन महतो, सत्यम साव, दीपक महतो व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.