रामगढ़, सितम्बर 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। संग्रामपुर पंचायत के सरलाकलां मिलन चौक में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बौंड़ी महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न किसान समिति के दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए। किसानों ने बारी - बारी से अपने विचार व्यक्त किये। भूतपूर्व सैनिक चतुर्भुज कश्यप ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, जो कई तरह की समस्याओं से घिरे हैं। उन्होंने अधूरे गोला डेली मार्केट का निर्माण शीघ्र पूरा कर किसानों को बाजार की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व मुखिया प्रयाग महतो ने 2015 में सरकार की ओर से निर्गत पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायतों में ग्राम स्तरीय किसान समिति बनाने की योजना थी, सरकार इसे अविलंब लागू करे। किसान ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.