रामगढ़, जनवरी 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रामगढ़ विधायक ममता देवी ने 250 बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों के बी कंबल का वितरण किया। इसे लेकर गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। जहां पर प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों विधवा, बुजुर्ग व असहाय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरुरतमंदों तक सहायता पहुंचा रही है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लगातार राहत कार्य चला रहा है। इधर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.