रामगढ़, मई 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के चोकाद पंचायत के हेठ खाखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में एक वृद्ध को पड़ा देखा। वृद्ध धोती व गंजी पहने हुए था। लोग पास गए तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध को दो दिन पूर्व गांव में देखा गया था। इधर काफी प्रयास के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से 10 घंटे बाद मृतक की पहचान बोकारो जिले के कसमार थाने की हड़साली गांव निवासी सोनू मांझी 90 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो दो दिन पूर्व वह घर से निकले थे। काफी देर के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। संभवत: भटक कर हेठ खाखरा गांव पहुंच गए। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.