रामगढ़, फरवरी 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुतरी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कुमार उपाध्याय के सेवानिवृत होने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की सराहना व सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने विदाई नृत्य-गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपुर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान से संबंधित कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान भारत के महानतम वैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के विज्ञान में योगदान पर परिचर्चा हुई। विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.