रामगढ़, जनवरी 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के हाथी प्रभावित बंदा पंचायत के मीडियाजारा गांव के ग्रामीणों को जंगली हाथियों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए वन विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। मंगलवार को रेंजर राकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बीच टॉर्च, मिर्च आदि का वितरण किया। इस दौरान बंदा पंचायत के बड़का जारा, मीडियाजारा व रकुवा पंचायत के गंधौनिया गांव के एक-एक ग्रामीणों को टार्च दिया गया। ताकि स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा करते हुए हाथियों के आगमन की वन कार्यालय को दे सके। रेंजर ने बताया कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों ने ग्रामीणों का जीना हराम कर दिया है। खेतों के फसल के अलावा कई लोगों के घर को भी हाथी निशाना बना रहे हैं। हालांकि वनकर्मियों की सतर्कता के कारण हाथियों का झुंड आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाते हैं। ब...