रामगढ़, सितम्बर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। कुरमी जाति को आदिवासी सूची में दर्ज करने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व शुक्रवार की संध्या रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस डाक बंगला परिसर से शुरू होकर डीवीसी चौक पहुंचा। सभी हाथों में मसाल लिए समाज के लोग कुरमी को आदिवासी सूची में शामिल करना होगा, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जायेगा आदि के गगन भेदी नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर जिप सदस्य जलेश्वर महतो ने कहा कि कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने को लेकर 20 सितम्बर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन किया जा रहा है। समाज को पहले का हक मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौक़े पर दिनेश महतो, अशोक महतो, बजरंग महथा, चंद्रशेखर महतो हेमलाल महतो, संतोष चौधरी, रचिया महतो, पोखन महतो, नित्यानंद महतो, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.