रामगढ़, जुलाई 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के सग्रामपुर पंचायत के सरलाकलां निवासी संजीव कुमार महतो पिता पारसनाथ महतो आर्मी से रिटायर होने के बाद सोमवार को अपने घर पहुंचे। उनके आने की खबर जैसे ही गांव में फैली तो हर कोई उनका उत्साह वर्धन करने पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। उनके सम्मान में धूमधाम से रैली भी निकाली गई। वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही की थी। ये 2 जून 2001 को सेना में भर्ती हुए थे। देश के कश्मीर समेत कई जगहों में जाकर अपनी सेवा दी। 24 साल तक देश की सेवा करने के बाद 30 जून 2025 को सेवानिवृत्ति होने के बाद अपने गांव आए। जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने देश भक्ति गीत के साथ जमकर देश भक्ति के नारे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सम्मान उन्हें माला पहनाया व उनके...