गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोला इलाके के खिरकिटा गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम को एक फोन आने के बाद वह घर से निकला था। देर रात नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल बंद था और सुबह गांव के पास खेत में लाश मिली। जानकारी के मुताबिक, खिरकिटा निवासी सत्यम पुत्र रामनेवास शुक्रवार की शाम को छह बजे किसी का फोन आने पर बिना कुछ बताए घर से निकला था। उसके बाद घर वाले उसके मोबाइन नंबर पर फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं उठाया। रात को आठ बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। परिवार के लोग रात उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह नौ बजे उसके शव को गेहूं के खेत में पड़े होने की सूचना मिली। उसके शरीर पर गला, सीना, पेट पर कई गंभीर वार करने के साथ बाएं पैर के जांघ को काटने का प्रयास किया गया है। उसके शव पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.