रामगढ़, अगस्त 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू गांव स्थित एक कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शव पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान हुप्पू गांव निवासी रवि कुमार पिता पंचम महतो 21 वर्ष के रुप में की गई। परिजनों का कहना है कि गुरुवार दोपहर को वह घर से निकला था। उसके साथ आस पास के तीन युवक भी था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी। लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका। सुबह उसके पिता खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुएं के पास अपने पुत्र के चप्पल पर नजर पड़ी, तो उसे वह पहचान गए। शक के आधार पर उसने कुंआ में झग्गर डाला, तो कुएं से उसके पुत्र का शव निकला। इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पूलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.