रामगढ़, फरवरी 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से परीक्षा दी। गोला में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए कुल 6 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें चंद्रप्रकाश चौधरी इंटर कॉलेज कामता, उउवि बरियातू, प्लस टू उच्च विद्यालय बंदा, उउवि सोसोकलां, किसान हाई स्कूल डभातू गोला व एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला शामिल हैं। सीपीसी कॉलेज कमता परीक्षा केंद्र पर कुल 416, एसएस प्लस टू हाई स्कूल बंदा में 138, उउवि सोसोकला में 225, किसान हाई स्कूल डभातू में 281, उउवि बरियातू में 278, एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला में 291 परीक्षार्थी शामिल हुए। सीपीसी कॉलेज में दंडाधिकारी के रूप में विकास कुमार पाल व केंद्राधीक्षक के रूप...