रामगढ़, सितम्बर 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा पूजा की धुम मची है। शुक्रवार को पूजा के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में दिन भर दुर्गा चालीसा का मंत्रोच्चारण हुआ। जिससे लोग भक्ति के रस में डूब रहे। पूजा अर्चना को लेकर दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। कई पंडालों में पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। पंडित ने बताया कि मां की पूजा से मनोकामना पूरी होती है। पूजा के दौरान उड़हुल के पीले फूल, तुलसी के पते व फल का भोग लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...