रामगढ़, अप्रैल 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला रजरप्पा चौक स्थित मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्व रिखेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ रिखु बाबू की 23वीं पुण्यतिथि को मनाई गई। उनके पौत्र सह कॉलेज के सचिव सुजीत सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन के फुल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कॉलेज के सचिव ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्ति के बाद रिखु बाबू ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1965 में अपने निजी मकान में मां छिन्नमस्ता कॉलेज की नींव रखी। 2004 में इसका नाम बदलकर मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज किया गया। यह महाविद्यालय कई आंतरिक झंझावातों को झेलते हुए उसी मकान में आज भी अनवरत संचालित है। सुजीत सिन्हा ने बताया कि रिखु बाबू ने जीवन पर्यन्त गरीब मेधावी छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.