रामगढ़, जुलाई 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज गोला की इतिहास विषय की पूर्व व्याख्याता बिनीता सिन्हा की 5वीं पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। कॉलेज के सचिव सुजीत सिन्हा ने दिवंगत के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने ने कहा कि बिनीता सिन्हा मृदुभाषी, मिलनसार, व्यवहारिक व शिक्षित महिला थी। वे शैक्षणिक काल से ही छात्र/छात्राओं से दोस्ताना ताल्लुक रखती थी। उनके आकस्मिक निधन से उनकी कमी सबको खल रही है। श्रद्धांजलि देने वालों में आशीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार झा, भोला कुमार महथा, अशोक कुमार, शिवशंकर तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार, दिलीप रजवार, अलख कुमार सिन्हा, सौरभ सिन्हा, स्नेहा सिन्हा, प्रदीप चन्द्र लाला, पुष्पा लाला, रेणु मिश्रा, अनमोल मिश्रा व अन्य कई शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.