रामगढ़, जुलाई 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन में गुरुवार को मन्नोनति महिला किसान प्रोडूसर कंपनी का पांचवीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। जिसमें 600 से अधिक महिला शेयर धारक दीदी समेत ब्लोक प्रमुख गीता देवी, बीडीओ डॉ सुधा वर्मा व प्रदान, कल्याणी महिला संघ, टीआरआईएफ, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कंपनी ने अपने एक वर्ष के सफर, उपलब्धियों, चुनौतियों को साझा किया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया। कंपनी के अध्यक्ष सुचिता देवी व सचिव रेखा देवी ने बताया कि कंपनी की स्थापना 2021-22 में किया गया है। कंपनी में 11 पचायतों के 39 गांवों के लगभग 3000 मिहला किसानों की साझेदारी है। सभी महिला किसान 52 उत्पादक समूह में संगिठत हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.