रामगढ़, मई 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के धमनाटांड़ गांव में रविवार की रात शिव मंडा पूजा के अवसर पर छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान भोक्ताओं ने अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। इससे पूर्व शाम पांच बजे से ही शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की शुरुआत कर दी थी, जो रात तक जारी रहा। शाम चार बजे ही शिव भक्त लोटन सेवा करते हुए शिवालय मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। रात्री में आयोजित छऊ नृत्य का पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि बजरंग महथा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद बंगाल से आए महिला छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुखिया ने मंडा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडा पर्व झारखंड की लोकप्रिय व भगवान शिव व माता पा...