रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड भाकपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक अंचल मंत्री घनेनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पोखन महतो ने कहा कि झारखंड में लगभग 60 प्रतिशत भूमि गैर मजरुवा है। जिसे रघुवर सरकार के दौर में भूमि को बैंकों में गिरवी रख दिया गया है, ऐसे भूमि को रैयती की मान्यता देने की मांग की गई। साथ ही रुके हुए रसीद को चालू करने की मांग की गई। दुखन महतो ने कहा कि सभी 60 वर्ष के किसानों को सरकार 10 हजार रुपए पेंशन दिया जाए। अजित कुमार उपाध्याय ने कहा कि चिन्हित सभी झारखंड आंदोलनकारी को 5 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाए। इस दौरान विस्थापन नीति बेरोजगारी भत्ता असंगठित मजदूर के सवाल पर आगामी 24 मार्च को विधानसभा घेराव करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.