रामगढ़, अप्रैल 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह पोहा बगीचा स्थित हरि मंदिर में पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। मंगलवार को संकीर्तन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से किया गया। कलश शोभा यात्रा में गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर भैरवी नदी पहुंची। यहां पर पुरोहित सुजीत उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार से कलश में पवित्र जल भरा गया। महिलाएं पवित्र जल को लेकर अनुष्ठान स्थल पहुंची व कलश की स्थापना कर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। बैंड बाजे के साथ निकाले गए कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने लगभग 12 किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान महिलाओं ने जमकर जय श्रीराम का नारा बुलंद किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया अलका महतो, उप मुखिया फूल कुमारी, पूजा समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.