रामगढ़, फरवरी 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को मनरेगा से संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना को सफल बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों के अलावे प्रखंड व पंचायत कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उदघाटन करने के बाद बीडीओ डॉ सुधा वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण आजीविका के लिए नए आयाम गढ़ रही है। इस योजना से गरीब परिवारों की रैयती व गैर मजरुआ भूमि पर मनरेगा के तहत मुख्य रुप से आम, अमरूद, निम्बू व इमारती लकड़ियों का मिश्रित पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही सड़क किनारे की बंजर भूमि में भी पौधरोपण कर हरा भरा बनाया जा रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में के ग्रामीणों ...