रामगढ़, नवम्बर 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मुंडा टोली में मंगलवार को भाकपा माले व आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक शंकर मुंडा की अध्यक्षता में हुई। संचालन सोहन बेदिया ने किया। जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन बेदिया शामिल हुए। बैठक में बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती दिवस के अवसर पर भाकपा माले व आदिवासी संघर्ष मोर्चा की ओर से ने 15 नवंबर तक संचालित उलगुलान संकल्प सप्ताह पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी की ओर से जारी परचा को शंकर मुंडा ने पढ़कर सुनाया। 15 नवंबर देश के महान नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ बिरसा नगर गोला में मनाने का निर्णय लिया गया। संयोजक देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि फिरंगी साम्राज्यवाद के खिलाफ बिरसा मुंडा ने अबुआ दिसुम आबुआ राज का नारा देते हुए उलगुलान का आह्वान किया था। युद्...