रामगढ़, सितम्बर 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के धमनाटांड़ स्थित कुरमी धर्मशाला में मंगलवार को झारखंड कुरमी महासभा रामगढ़ जिला कमेटी की ओर से झारखंड आन्दोलनकारी स्व बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान महासभा के सदस्यों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भागीरथ महतो ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। सरयू महतो ने कहा कि झारखंड में शिक्षा का अलख जगाने में विनोद बाबू का अहम योगदान है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद झारखंड कुरमी महासभा के पूर्व जिला महासचिव खुदीराम महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान 20 सितंबर को रेल टेका, डहर छेका कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसमें शामिल झारखंड कुरमी महासभा व समाज के संगठनों के सम्मिलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.