रामगढ़, फरवरी 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान मुखिया मो लईक आलम के नेतृत्व में रैली निकाल कर फाइलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान 10 से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाये जा रहे फाइलेरिया दवा सेवन अभियान को सफल सफल बनाने का संदेश दिया गया। मुखिया ने सभी को दवा की खुराक लेने की अपील करते हुए ने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर गंभीर है। यह अभियान 10 से 25 फरवरी तक डोर टू डोर चलाकर लोगों को फाइलेरिया जैसी असाध्य बीमारी से बचाव के लिए दवाएं खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सहिया, सेविका व स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाक...