रामगढ़, मई 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें अंडर 17 बालक एकल वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के कृष्ण कुमार विजेता बने। वहीं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बंदा के रेहान अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक युगल वर्ग में मनोज कुमार और विशाल कुमार, अंडर 17 बालिका एकल वर्ग में जयश्री कुमारी, अंडर17 बालिका युगल वर्ग में नेहा कुमारी और जयश्री कुमारी, अंडर 19 बालक एकल वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के शशि ठाकुर, अंडर 19 बालिका एकल वर्ग से मुनिता कुमारी, अंडर 19 बालक युगल वर्ग में निशांत कुमार और महानंद कुमार, अं...