रामगढ़, फरवरी 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण गरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और उससे जुड़े विभिन्न पोर्टलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तरीके बताए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के पात्रता, लाभुक चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन प्रविष्टि व पारदर्शिता संबंधी दिशा निर्देशों पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।...