रामगढ़, फरवरी 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और उससे जुड़े विभिन्न पोर्टलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पंचायत सहायकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और पंचायत सचिवालयों पर दी जा रही सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार व बैजनाथ शर्मा के मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन पंचायती राज व्यवस्था के 73वें संविधान संशोधन, स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों और पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.