रामगढ़, दिसम्बर 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 में अध्यनरत नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच शुक्रवार को कल्याण विभाग झारखंड सरकार से आवंटित दो दो सेट स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर का वितरण मुखिया बुल्टी देवी व उप मुखिया जितेन्द्र साहु ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया ने कहा कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर दिया जा रहा है। माता पिता बच्चों को हर रोज केंद्र भेजें, ताकि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर सके। उन्होंने सेविका से बच्चों को मन लगाकर पढ़ाने को कहा। मौके पर केंद्र की सेविका ईभा पोद्दार, सहायिका अंजु देवी, आरती देवी, सहिया रुपा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, ईशिका, कनक, नित्या, अणु रोहणी, शिवानी, बन्टी, अभीराज, मनषा, अभिनुय, राजवीर, शीवान्स, करण, रोहन, छोटु, पृथ्वी व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.