लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- रविवार देर रात आसमान में रक्त चंद्र का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। चंद्रग्रहण के दौरान चांद लालिमा लिए दमकता नज़र आया। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए लोग देर रात तक छतों और आँगनों में जुटे रहे। ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पूर्व सूतक लगते ही नगर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। इस दौरान कोई धार्मिक अनुष्ठान या पूजन नहीं किया गया। ग्रहण समाप्त होते ही मंदिरों का शुद्धिकरण कर विशेष पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में मंत्रोच्चारण कर ग्रहणकाल बिताया। जैसे ही चंद्रमा मोक्ष की ओर बढ़ा, लोगों ने स्नान-दान और पूजा-पाठ किया। बच्चों और युवाओं में रक्त चंद्र देखने का खासा उत्साह रहा। कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। विज्ञान विशेषज्ञों ने बताया कि यह घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.