गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में दो विवाहित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में कुल आठ ससुरालीजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में पहाड़पुर की जायसा ने पति प्रदीप, सास कमलावती व ननदों पर शादी के बाद दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग, जेवरात उतार लेने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दूसरा मामला मरचीपार गांव की ज्योति से जुड़ा है, जिसके परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज में ढाई लाख और सामान देने के बाद भी एक लाख और दोपहिया वाहन की मांग कर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...