रामगढ़, मार्च 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर गोला डाक बंगला के पास गुरुवार की सुबह चार बजे के करीब साइकिल पर कोयला ले जा रहे दो लोगों को एक एलपी ट्रक ने पिछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे साइकिल को धक्का दे रहे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति 50 वर्ष पिता गोपाल प्रजापति व भरत महतो 40 वर्ष साइकिल पर कोयला लादकर धकेलते हुए जा रहे थे। इस बीच बोकारो की ओर जा रहे उक्त ट्रक ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर दोनों की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.