रामगढ़, मार्च 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के उउवि पुरबडीह के प्रांगण में रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आलम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए पुरबडीह पंचायत समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रमांनंद कुशवाहा को पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जबकि सचिव के रूप में भोला राम का चयन किया गया। साथ ही रोजन अंसारी कोषाध्यक्ष चयनित हुए। वहीं धर्मदेव महतो, अमर कुमार व छोटु करमाली उपाध्यक्ष, पनु महतो व कलींद्र रविदास सह सचिव, गुलाबी देवी संगठन मंत्री और अशोक करमाली सह संगठन मंत्री चुने गए। प्रभारी कपिल महतो व रामरतन करमाली ने बताया कि केंद्रीय समिति के आदेश पर व जिला कमेटी के निर्देश पर पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बताया प्रखंड के सभी 21 पंचायतों में बारी बारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.