रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के बड़की कोईया गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक ममता देवी के निर्देश विधायक प्रतिनिधि व पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी और जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। गार्डवाल का निर्माण लाखों की लागत से कोलेश्वर महतो के खेत से जादू महतो के खेत तक किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस पथ पर गार्डवाल नहीं रहने से बरसात के मौसम कच्चा रोड बह जाता था। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। रास्ते के दोनों ओर गार्डवाल का निर्माण होने से कच्चा रास्ता अब बारिश में नहीं बहेगा। मौके पर जिप सदस्य जलेश्वर महतो, मुखिया जाकिर अख्तर, संतोष सोनी, आलम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, उपमुखिया रूबी देवी, मंगल महतो, महेश महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.