रामगढ़, जनवरी 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से दो दर्जन से अधिक हाथियों का विचरण व तांडव जारी है। जिसको देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्यूआरटी और वन विभाग की टीमें हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है, टीमें लगातार गश्त कर रही है। हाथियों को जंगल की ओर धकेलने की कोशिश कर रही है। खेतों में लगी फसल व लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वन विभाग की टीम ने बीते दो दिनों से हाथियों पर कड़ी निगाह रखे हुए है और हाथियों को जंगल में ही रखने पर सफल रहे। शनिवार को हाथियों का झुंड जब जब जंगल से बाहर निकलने के प्रयास किया टीम ने उसे जंगल की ओर धकेल दिया, जिसके कारण हाथी घरों व फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सके। हालांकि यह टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। हाथियों के उत्पात पर अंकुश लगाने क...