रामगढ़, फरवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गर्मी की शुरुआत अभी की ठीक ढंग से नहीं हो पाई है और अभी से गोला शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। शहर के रजवार टोला, नायक टोला, कालीनाथ चौक, बीएस रोड, बनिया टोला में पिछले 8 दिनों से सप्लाइ पाइप सुखी हुई है। जिससे नलों से पानी की जगह हवा निकल रही है। परेशानियों को दूर करने के लिए स्थानीय लोग विभाग को आगाह कर चुके हैं। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कोशिश नहीं की जा सकी है। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि विगत 8 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाइ बंद रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने...